Showing posts with label paranoid meaning in English. Show all posts
Showing posts with label paranoid meaning in English. Show all posts

Saturday, August 31, 2019

Paranoid Personality Disorder

पैरानॉयड पर्सनालिटी डिसऑर्डर (संदेह करने की बीमारी) का सामान्य अवलोकन

पैरानॉयड पर्सनालिटी डिसऑर्डर (पीपीडी) एक मानसिक बीमारी है, जहां व्यक्ति दूसरों पर अत्यधिक संदेह करने लगता है और किसी पर भरोसा नहीं कर पाता।Paranoid meaning in hindi पागलपन सम्बन्धी है | पीपीडी से पीड़ित लोग असामान्य व्यवहार प्रदर्शित करते हैं और दूसरों पर शक करने की आदत के कारण उनके लिए नए लोगों के साथ एक स्वस्थ संबंध बनाए रखना मुश्किल होता है।

पैरानॉयड पर्सनालिटी डिसऑर्डर (संदेह करने की बीमारी) के कारण

पैरानॉयड पर्सनालिटी डिसऑर्डर (पीपीडी) के लिए कोई सटीक कारण ज्ञात नहीं है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि पीपीडी बायोलॉजिकल और पर्यावरणीय कारकों के संयोजन के रूप में विकसित होता है। जिन लोगों के रिश्तेदार सिज़ोफ्रेनिया या डेलुजन डिसऑर्डर से पीड़ित हैं, उन्हें वयस्कता में पीपीडी विकसित करने की अधिक संभावना होती  है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों में पीपीडी विकसित होने की अधिक संभावना पायी गयी है।

पैरानॉयड पर्सनालिटी डिसऑर्डर (संदेह करने की बीमारी) के लक्षण

पैरानॉयड पर्सनालिटी डिसऑर्डर (पीपीडी) से पीड़ित लोग दूसरों पर शक करते हैं और अपने सक्की व्यवहार को पूरी तरह से सामान्य मान सकते हैं। लक्षण दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए काफी स्पष्ट होने लगते हैं और इसमें शामिल हैं:
1. दूसरे लोगों पर शक करना और यह मानना कि दूसरे लोग उन्हें नुकसान पहुँचाने के मकसद से संपर्क करते हैं।
2. किसी भी प्रकार की आलोचना के प्रति बहुत संवेदनशील होना।
3. रिश्तों को निभाने में असमर्थ महसूस करना।

पैरानॉयड पर्सनालिटी डिसऑर्डर (संदेह करने की बीमारी) का परीक्षण

रोगी के दूसरों पर विश्वास न कर पाने के कारण पीपीडी का डायग्नोसिस करना मुश्किल हो जाता है क्युकी उन्हें हमेसा लगता है कि उन्हें दूसरों द्वारा धोखा दिया जा रहा है। डायग्नोसिस में आमतौर पर किसी भी शारीरिक बीमारी के होने की संभावना को दूर करने के लिए पूरी चिकित्सा जांच शामिल होती है और एक बार जब आपके डॉक्टर को यह सुनिश्चित हो जाता है कि लक्षण शारीरिक नहीं हैं, तो मनोचिकित्सक को रेफर कर आगे जांच की जाती है। 

Paranoid Personality Disorder के बारे में और जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे - <link>

Heart Transplant

हार्ट ट्रांसप्लांट (हृदय प्रत्यारोपण) की शल्य प्रक्रिया के कारण अंतः चरण ह्रदय की विफलता या कुछ अन्य हृदय से संबंधित रोग वाले मरीजों पर ...